सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बंद होगा छत्तीसगढ़ का यह नेशनल हाईवे, दो राज्यों के लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें
टाइगर प्रोजेक्ट के कोर एरिया में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल हाईवे 130C पर रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात प्रतिबंध, केवल इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी अनुमति; रायपुर, गरियाबंद और उड़ीसा से गुजरने वाले यात्री और माल वाहनों पर असर

-
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NH 130C का रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन बंद।
-
रोक सिर्फ एंबुलेंस व इमरजेंसी वाहनों पर लागू, आम यात्री व माल वाहन प्रभावित।
-
रास्ता रायपुर, गरियाबंद और उड़ीसा को जोड़ता है, रोजाना सैकड़ों वाहन प्रभावित होंगे।
गरियाबंद : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उड़ीसा के लगभग 10 जिले व छत्तीसगढ़ के कई जिले इससे स्पष्ट रूप से प्रभावित रहेंगे और यहां के निवासी अब चिंतित नजर आ रहे हैं । दरअसल वन्य जीव के संरक्षण संवर्धन के दृष्टिकोण से टाइगर प्रोजेक्ट इलाके के कोर एरिया में शाम 6:00 से सुबह 6:00 तक विभिन्न आवागमणों पर रोक लगाते हुए केवल एंबुलेंस आदि इमरजेंसी सेवा के वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई है। जिसकी जद में नेशनल हाईवे 130सी भी आ रहा है। यह रास्ता रायपुर, गरियाबंद व उड़ीसा को जोड़ता है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों—सैकड़ों यात्री वाहन व माल वाहन के साथ निजी वाहन का आवागमन होता है।
30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
रायपुर, गरियाबंद व उड़ीसा को जोड़ता है NH 130c
गरियाबंद जिले के देवभोग और आगे उड़ीसा के कई जिलों को छत्तीसगढ़ और रायपुर से जोड़ने वाली मुख्य नेशनल हाईवे 130 (सी) भी कोर एरिया से होकर गुजरती है। ऐसे में आदेश के परिपालन में उक्त नेशनल हाईवे पर तौरंगा से इंदागांव में लगे बैरियर को बंद करने के शासकीय निर्देशन के बाद इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री साय करेंगे 200 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
एरिया में आने वाले 50 से अधिक छोटे ग्रामीण मार्गो पर भी आवागमन बंद
इतना ही नहीं गरियाबंद और धमतरी जिले के उदंती सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट के कोर एरिया में आने वाले 50 से अधिक छोटे ग्रामीण मार्गो पर भी आवागमन बंद किया जाना है। गरियाबंद जिला में तौरेंगा बेरियर, जुगाड़ बेरियर, जांगड़ा बेरियर, बम्हनीझोला बेरियर, इंदागांव बेरियर, गरिबा बेरियर शाम 06:00 PM से सुबह 06:00AM तक बंद रखा जायेगा। साथ ही धमतरी जिले के भी दर्जनों बैरियर बंद किए जाएंगे।










































