ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : छातापाठ में चोरों का धावा, लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ

छातापाठ में चोरों का बड़ा वारदात, होंडा शाइन, सोना-चांदी और नकदी सहित लाखों का माल गायब

  • छातापाठ में बड़ी चोरी: चोरों ने रात में लाखों का माल उड़ा लिया।

  • चोरी का सामान: होंडा शाइन, सोना-चांदी, नकद और वेट मशीन।

  • पुलिस को सूचना: सुबह परिजनों ने 112 पर घटना की खबर दी।

Korba News : कोरबा रविवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम छातापाठ में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम निवासी गंगाराम पटेल के घर अज्ञात चोरों ने रात के समय धावा बोलकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। गंगाराम पटेल ने बताया कि चोरी किए गए सामान में एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, एक वेट मशीन, लगभग एक तोला सोना, दो जोड़ी पायल, कुछ तोला चांदी के आभूषण और करीब दो लाख रुपये नकद शामिल हैं। सुबह जब गृहस्वामी के भाई की नींद खुली तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत सभी परिजनों को जगाया और घटना की सूचना 112 पर दी।

CG CRIME : 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के मासूम पर किया खूनी हमला, वजह जानकर झकझोर जाएगा दिल

चोरी का विस्तृत ब्योरा

गंगा राम का परिवार रात भर सोता रहा। तड़के सुबह उठने पर कमरे की अलमारी खुली हुई मिली। जिसमें से सोने-चांदी के जेवरात और धान बेचने के बाद रखे लगभग दो लाख रुपये गायब थे। साथ ही, आंगन में खड़ी साइन बाइक भी नहीं मिली। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।

Chhattisgarh News : आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा, दुर्व्यवहार के आरोप में थाना प्रभारी के खिलाफ चक्काजाम

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। यह चोरी की घटना जिले में लगातार हो रही चोरियों के सिलसिले को और बढ़ाती है, जिससे स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026