Chhattisgarh Crime : बैंक में घुसे चोर, तिजोरी तोड़ने की कोशिश नाकाम, हैंडल तोड़कर भागे बदमाश

सूरजपुर : जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने बैंक में घुसकर तिजोरी के लॉकर का हैंडल तोड़ दिया और चोरी की कोशिश की, लेकिन वे रकम निकालने में सफल नहीं हो सके। हैरानी की बात यह है कि बैंक से कुछ ही मीटर की दूरी पर विश्रामपुर पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात था, बावजूद इसके सेंधमारी की घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लग पाई।
BJP Leader Suspended: बीजेपी नेता के खेत में मिली अफीम, मचा हड़कंप — पार्टी ने तुरंत किया सस्पेंड
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी बैंक में सेंधमारी की कोशिश की जा चुकी है, जो नाकाम रही थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को होगी जारी*
घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।






