AAj Tak Ki khabarHealth

स्ट्रोक से 7 दिन पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, बरतें सावधानी

जब ब्रेन में सही तरह से ब्लड सप्लाई नहीं होती है, तो इस वजह से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में अगर सही समय पर मरीज को प्राथमिक उपचार न मिले या , तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।”पुरुषों की तुलना में महिलाओं में स्ट्रोक होने का रिस्क ज्यादा होता है।” स्ट्रोक को आप एक्यूट न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर के नाम से भी जान सकते हैं। यह जानलेवा हो सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्ट्रोक आने के 7 दिन पहले से ही आपका शरीर इसके लक्षण दिखाने लगता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि स्ट्रोक आने के 7 पहले किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।

स्ट्रोक से 7 दिन पहले दिखने वाले लक्षण

हाथ में कमजोरी होना

स्ट्रोक आने के करीब 7 दिन पहले से हाथ को ऊपर उठाने या नीचे करने में  दिक्कत आ सकती है। व्यक्ति का हाथ इतना कमजोर हो जाता है कि वह कुछ भी उठा नहीं पाता है। यहां तक कि व्यक्ति के शरीर का आधा हिस्सा बहुत ज्यादा कमजोर हो जाता है।

धुंधला दिखना

स्ट्रोक आने से सात दिन पहले से ही मरीज को चीजें धुंधली दिखने लगती है। कभी ऐसा एक आंख के साथ होता है, तो कभी दोनों आंखों के साथ होता है। कभी-कभी आंखों  के धुंधलेपन  के कारण व्यक्ति के लिए एक जगह खड़ा होना या एक जगह से दूसरे जगह तक मूव करना भी मुश्किल हो जाता है।

याददाश्त पर असर पड़ता है

स्ट्रोक आने से पहले व्यक्ति की याददाश्त पर भी असर पड़ने लगता है। उसे फोकस करने और याद रखने में दिक्कत होने लगती है। आपको बता दें कि अगर किसी को स्ट्रोक आ जाए, तो भविष्य में भी उसकी याददाश्त पर बुरा असर देखने को मिलता है। इससे मरीज को लॉन्ग टर्म या शॉर्ट टर्म की समस्या हो सकती है।

बोलने में दिक्कत होना

स्ट्रोक आने से सात दिन पहले मरीज अपने बातचीत के लहजे में भी दिक्कत महसूस कर सकता है। वैसे तो स्ट्रोक होने के दौरान  भी यह चीज नोटिस की जाती है। मरीज के लिए शब्द बोलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह, स्ट्रोक के सात दिन पहले वह सही तरह से बातचीत नहीं कर पाता और उसे समझने में भी सामान्य

थकान रहना

थकान का बना रहना स्ट्रोक के आम लक्षणों में एक है। स्ट्रोक आने के सात दिन पहले ही व्यक्ति को थकान होने के साथ ही  एनर्जी की कमी महसूस हो सकती  है। वैसे तो थकान कई अन्य बीमारियों की ओर भी इशारा करता है। लेकिन, यदि व्यक्ति को थकान साथ-साथ ऊपर  बताए गए लक्षण नजर आ रहे हैं, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

स्ट्रोक से 7 दिन पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, बरतें सावधानी

कंफ्यूजन

स्ट्रोक आने के 7 दिन पहले से ही मरीज चीजों को समझने-जानने में कंफ्यूज होने लगता है। उन्हें सही तरह से शब्द याद नहीं आते। साथ ही, बोलने में परेशानी होती है। आपको बता दें कि आपको आमतौर पर बोलने के दौरान शब्दों के चयन में कठिनाई होती है, तो यह स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *