FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : चार आंखों और बड़े मुंह वाली रहस्यमयी मछली मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने माना चमत्कार

Korba News : हरदी बाजार इलाके के ग्राम सराईसिंगार के राधासागर तालाब में एक दुर्लभ और अजीबोगरीब मछली मिली है। जिसकी चार आंखें हैं और असामान्य रूप से बड़ा मुंह है। इस मछली को देखने के लिए गांव और आसपास के लोग उमड़ पड़े हैं।

CG न्यूज़: अब 7 जुलाई तक मिलेगा 3 माह का राशन, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

बताया जा रहा है कि चार आंखें होना और असामान्य रूप से बड़ा मुंह होना, उल्लू जैसी बनावट होना। ये ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों का मानना है कि यह मछली कोई साधारण प्राणी नहीं है, बल्कि चमत्कारिक और दैवीय शक्ति से युक्त है। लोगों में इस मछली को देखने के लिए भारी उत्साह है।

यह घटना ग्राम सराईसिंगार में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस मछली को देखने के लिए उत्सुक हैं।आस पास के गांव से लोग देखने भी आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सराई सिंगार राधासागर तालाब में चार आंखों वाली दुर्लभ मछली मिला है।

स्थानीय निवासी भंगू निर्मलकर तालाब में नहाने गया हुआ था। इस दौरान मछली पकड़ने लगा। तभी उन्हें एक ऐसी मछली मिला। जिसकी बनावट ने सबको हैरान कर दिया। रात होने के कारण भंगू मछली को अपने घर ले गए। सुबह जैसे ही इस अनोखी मछली की खबर फैली, गांव और आसपास के लोग इसे देखने के लिए उनके घर उमड़ पड़े।

छत्तीसगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक हब : नई नीति के तहत निवेशकों को मिलेंगे 140 करोड़, बढ़ेगा व्यापार

वहीं मछली पालन करने वाले एक्सपर्ट की मानें तो लोग इसे एक्वेरियम में रखते हैं और पालते हैं। जहां इसका साइज बड़ा होने पर लोग तालाब या नदी में डाल देते हैं। जहां इसे देख जाने पर लोगों को दुर्लभ प्रजाति का मछली लगने लगता है। तालाब या डैम में छोड़ देते हैं। कॉमन है। लेकिन सामान्य रूप से यह मछली तालाब नदी या फिर अन्य जगह पर नहीं मिलता।

मछलियों में कई प्रजातियां होती हैं और कई प्रकार की मछली होती है। जिसे कुछ मछलियों को पालकर बड़ा किया जाता है। लेकिन उसे खाया नहीं जा सकता क्योंकि उसमें अलग प्रकार के केमिकल पाए जाते हैं। जिसके खाने से लोग बीमार भी पढ़ सकते हैं।

रायपुर में दर्दनाक हादसा: हाइवा और बस की टक्कर में महिला समेत 3 की मौत, कई घायल

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026