Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में दो गुटों की मारपीट से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

रायगढ़ – मारपीट का एक CCTV फूटेज सामने आया है। जिसमें दो पक्षों मे जमकर लात-घूसे चल रहे। वीडियों में दोनों ही तरफ से युवक एक दूसरे को मारते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद मारपीट की घटना को लेकर गुरूवार की रात काफी संख्या में लोग थाना पहुंच गए। जहां मामले में पुलिस एक पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

ED ने सुकमा कांग्रेस कार्यालय भवन और कवासी लखमा की संपत्ति अटैच की

इस मामले में अभी एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। जिसमें बायसी निवासी तुषार राय 19 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि गुरूवार को वह अपने साथी विजन मंडल, बलवान सिंह कोमरे, गोलू भक्ता, प्रेम मंडल व अमन दास के साथ खर्रा नहाने के लिए गए थे। जहां राजा व उसके साथियों का खर्रा में काम करने वाले किसी मजदूरों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। ऐसे में उस विवाद के दौरान तुषार राय व उसके साथियों ने उनका साथ नहीं दिया।

CG News – हनीट्रैप में फंसाकर किया आहरण, लाखों रुपए फिरौती मांगने वाले युवती-युवक गिरफ्तार

जिस वजह से राजा खान व उसके साथी उनके साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद वहां से आने के बाद तुषार राय व उसके दोस्त अमन दास के मोबाईल दुकान में थे। तभी शाम को करीब 6 बजे राजा खान, अमान खान, सिराज खान, राजू मल्लिक, जाफर खान व अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए दुकान से बाहर निकालकर लात घुसों से उनकी पिटाई कर दी। तब तुषार के साथी विजन मंडल, गोलू भक्ता, बलवान सिंह बीच बचाव करने आए। इसके बाद प्रेम मंडल, अमन दास, बजरंग अग्रवाल के द्वारा बीच बचाव करने पर उन्हें छोड़कर वे भाग गए। घटना के बाद मामले में पुलिस ने आरोपी अमान खान, राजा खान, राजू मल्लिक, जाफर खान व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026