Korba News : पूर्व खेल अधिकारी के घर चोरी, चोर ताला तोड़कर ले गए कार और कीमती सामान

कोरबा : कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने कमला नेहरू महाविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी एसके शर्मा के घर को निशाना बनाया है। चोरी की यह वारदात सुभाष चौक से कुछ दूरी पर स्थित एमआईजी 53 फेस 2 में हुई है।
चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में रखे सामान के साथ आंगन में खड़ी कार भी चुरा ले गए। यह दूसरी बार है, जब चोरों ने इसी घर को निशाना बनाया है। पहली बार चोरों ने केवल ताला तोड़ा था, लेकिन कुछ नहीं चुराया था।
शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल ने किया रक्तदान
ताला टूटा देख पड़ोसियों ने दी सूचना
आज सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो फौरन डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया। मकान मालिक एसके शर्मा त्योहार के लिए हैदराबाद गए हुए हैं। सूचना मिलते ही वे कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद ही चोरी के सामान का सही आकलन हो सकेगा।
CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को कैबिनेट बैठक, विदेश दौरे से पहले होंगे बड़े फैसले
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सिविल लाइन थाना के सब इंस्पेक्टर सुमन पोया के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इनकी मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।