NATIONALअपराधभारत

जिस क्लीनिक में चोरी करने गया, वहीं हुआ इलाज… शटर में गर्दन फंसने से रातभर लटका रहा चोर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कमिश्नरी के वैशाली इलाके में बने एक क्लीनिक में बीती रात एक चोर चोरी करने के इरादे से शटर के बीच के हिस्से से घुसने का प्रयास कर रहा था. इस दौरानव उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच फंस गई. जिससे वो निकल नहीं सका और रात भर वहीं फंसा रहा. सुबह होने पर जब क्लीनिक खोलने की तैयारी की गई तो शटर में एक युवक फंसा हुआ था, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और क्लीनिक के शटर और दीवार के बीच फंसे चोर का रेस्क्यू किया. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को से कुशल निकाल लिया. रातभर दीवार और शटर के बीच फंसा हुआ था जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई थी.जिस क्लीनिक में वह चोरी करने के लिए आया था उसी में उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

तपने को तैयार CG: 14 अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान, प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी

क्या है पूरा मामला?

फायर ब्रिगेड को मिली जानकारी के अनुसार, अभय खंड इंदिरापुरम में एक क्लीनिक में चोर फंसा हुआ है. इसकी सूचना पर तत्काल रेस्क्यू टेंडर, अग्निशमन अधिकारी के साथ रवाना किया गया. घटनास्थल पर जाकर देखा कि एक व्यक्ति जिसका नाम अभिषेक निवासी बिहार जो की रात्रि के समय में छत से क्लीनिक में नीचे उतरते समय शटर एवं कंक्रीट की दीवार के बीच में गला फंस जाने के कारण लटक गया था. फायर सर्विस ने रेस्क्यू टूल्स का उपयोग करते हुए शटर को हटाकर के उसकी गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला. फायर ब्रिगेड की टीम ने चोर को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर वापस फायर स्टेशन रवाना हो गई.

*न्याय की उम्मीद ,आंसुओं से मुस्कान तक का सफर पीड़ित परिवार ने बयां किया अपनो से बिछड़ने का दर्द*

पुलिस की हिरासत में आरोपी

पुलिस के मुताबिक, चोर क्लीनिक में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए गया था. जहां वारदात को अंजाम देने से पहले उसका गला दीवार और शटर के बीच फंस गया. गनीमत रही कि इसकी जान नहीं गई. फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026