FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

होली से पहले लापता नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, वायरल पिटाई वीडियो के बाद दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

कवर्धा : होली से पहले घर से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग अमर लाल सिंह बैगा की संदिग्ध मौत ने कबीरधाम जिले के कुकरापानी गांव में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया में उसकी पिटाई के वायरल वीडियो और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लावारिस मानकर उसके शव को दफन किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद परिजन और आदिवासी समुदाय ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, अमर लाल सिंह बैगा, पुत्र मलखन सिंह बैगा, 18 फरवरी को बिना बताए घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Missing Children Case in CG: छत्तीसगढ़ में बच्चों के गायब होने के मामलों में बड़ा उछाल, ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट में राज्य देश में 6वें स्थान पर

होली के बाद एक वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण नाबालिग को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटते हुए दिखे। परिजनों का दावा है कि यह वीडियो उनके बेटे का है। परिवार ने जानकारी जुटाने के लिए मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, अमर लाल को बरखेड़ा गांव में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान युवक अस्पताल से कहीं चला गया। बाद में, सड़क पर किसी अज्ञात ट्रक की ठोकर से उसकी मौत हो गई। पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को लावारिस मानकर दफन कर दिया।

5 एकड़ 62 डिसमिल में फैली अफीम की खेती पर चला बुलडोजर, 360 डिग्री कैमरे से रखी जा रही थी निगरानी

हालांकि, मृतक के परिजन इसे सड़क दुर्घटना नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा और इसी पिटाई के कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बरखेड़ा गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर उनके बेटे की हत्या की और मामले को छिपाने की कोशिश की। परिवार ने दफनाए गए शव को निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है।नाबालिग के साथ हुई इस घटना से कबीरधाम जिले के आदिवासी समुदाय में भी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।श है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026