FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

टी-20 मुकाबले का मंच तैयार! भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंचीं रायपुर, 23 जनवरी को होगा मुकाबला

रायपुर में क्रिकेट का उत्साह, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की आगमन पर एयरपोर्ट पर भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • भारत और न्यूजीलैंड टीम रायपुर पहुंचीं

  • 23 जनवरी को स्टेडियम में मैच

  • होटलों तक पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना

रायपुर : रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का माहौल बन गया है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज दोपहर रायपुर पहुंचीं। दोनों टीमें 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक जमा हो गए। सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोनों टीमें बस से सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना हुईं। भारतीय टीम कोर्टयार्ड होटल (छेरीखेड़ी) में ठहरी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम हयात होटल में रुकी है।

CG – बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की मासूम को छीनकर कुएं में फेंका, डायपर की वजह से बच्ची की जान बची

आज शाम अभ्यास करेगी दोनों टीमें

मैच से पहले दोनों टीमें आज शाम 5 बजे स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

SIR कार्य में गंभीर लापरवाही, सहायक शिक्षक को डीईओ ने तुरंत किया निलंबित

रायपुर का मैदान आकार में बड़ा है, जिससे बाउंड्री भी लंबी रहती है। यहां छक्का लगाना आसान नहीं होता, लेकिन तेज आउटफील्ड के कारण चौके और तेजी से रन लेने के मौके ज्यादा रहते हैं। बड़े गैप होने की वजह से बल्लेबाज एक रन को दो रन में बदल सकते हैं। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का मैदान करीब 90 यार्ड लंबा है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार टी-20 मैच के लिए यहां लगभग 75 यार्ड की बाउंड्री तय की गई है। इससे पहले 1 दिसंबर 2023 को खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 7 और विपक्षी टीम ने 5 छक्के लगाए थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026