कोरबा में गूंजेगी भक्ति की ध्वनि: 28 मार्च से ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे प्रवचन

कोरबा : छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 01 अप्रैल तक ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
Indian Premier League से पहले रायपुर पुलिस सख्त, सट्टेबाजों को चेतावनी – ‘अब नहीं सुधरे तो सीधा जेल’
आयोजन की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें लगभग 21 हजार माता-बहनें ढेलवाडीह से ढपढप तक विशाल शोभायात्रा निकालेंगी। कथा के लिए विशाल दिव्य पंडाल तैयार किया गया है।
CG News : बस्तर में अनोखी शादी – एक दूल्हा, दो दुल्हनें… एक ही मंडप में लिए सात फेरे
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, पार्किंग और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर और एसपी ने कथा स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।





