Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News – मैरिज ब्यूरो की मालकिन ने अपने ही पति की करवा दी दूसरी शादी, फिर दुल्हन से ऐंठे 7 लाख रुपए

बिलासपुर – मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने एक युवती को अपने ही पति की प्रोफाइल भेजी। युवती को रिश्ता पसंद आने पर उसने अपने पति को दूल्हा बनाकर उसकी शादी भी करा दी। जिसके बाद पति ने युवती से करीब साल भर तक न केवल शारीरिक संबंध बनाए। बल्कि, उससे अलग-अलग बहाने से 7 लाख रुपए वसूल लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि जुलाई 2024 में अमेरी में रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए अपना प्रोफाइल दिया था।

Raipur News – कोरोना संक्रमित निकली मेकाहारा हॉस्पिटल की नर्स

अपने पति को बताया कुंवारा, मैरिज ब्यूरो वाली महिला ने युवती से करा दी शादी

शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के प्रोफाइल भेजे। लेकिन, दमयंती को कोई लड़का पसंद नहीं आया। जिसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया, जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। युवती को उसका प्रोफाइल पसंद आ गया और शादी करने के लिए राजी हो गई। महिला ने गिरौधपुरी में अपने पति और युवती की शादी करा दी। शादी के बाद संजय दमयंती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां करीब 11 महीने तक अपने परिवार के साथ रखा और फिर दोनों बिलासपुर लौटकर विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहीं एक ब्यूटी पार्लर खोल ली।

आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: नव रतन सोनी बने रायपुर के मुख्य आयकर आयुक्त

इस दौरान संजय ने परिजन की तबीयत खराब होने और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे 7 लाख रुपए ले लिए। फिर एक दिन वह अचानक गायब हो गया। कार भी दमयंती के ही पैसों से खरीदी गई थी। संजय और उसकी पत्नी कार लेकर भागने वाले थे। लेकिन, पकड़े जाने के डर से कार को वहीं छोड़ दी। पुलिस की जांच में पता चला कि चित्रा मुंगेली जिले के जरहागांव के हथनीकला गांव की रहने वाली है। वह अमेरी में मैरिज ब्यूरो चला रही थी। संजय और चित्रा की खुद लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति की दूसरी शादी कराने के बाद चित्रा खुद उसे लेने हरियाणा तक गई थी। फिलहाल, दोनों पति-पत्नी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026