1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
NATIONALभारत

IPL 2025: फाइनल के दौरान मौजूद रहेंगे ऑपरेशन सिंदूर के नायक, BCCI ने की खास पहल

IPL 2025 का फाइनल 03 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कौन सी दो टीमें खेलेंगी इसका फैसला आने वाले दिनों में हो जाएगा। बीसीसीआई ने फाइनल के लिए अभी से ही प्लानिंग शुरू कर दी है। उन्होंने आईपीएल 2025 के फाइनल के लिए भारतीय सेना के तीनों प्रमुख को आमंत्रित करने का फैसला किया है। फाइनल के दिन आयोजित होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी में ऑपरेशन सिंदूर के नायक मौजूद रहेंगे।

जांजगीर चांपा : शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही…

दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को जवाब दिया। उसके बाद से कुछ दिनों तक भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव काफी चरम पर था। इसी वजह से 9 मई को आईपीएल को कुछ दिनों के लिए स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद से दोबारा इस लीग को 17 मई से शुरू किया गया। पहले फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाना था लेकिन बाद में इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया।

बीसीसीआई ने फाइनल मैच को लेकर की खास पहल

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि उन्होंने तीनों सेनाओं के प्रमुखों (सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख ऐडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह), शीर्ष अफसरों और सैनिकों को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित किया है। इसका मकसद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना है।

सैकिया ने आगे कहा कि BCCI हमारे सशस्त्र बलों के साहस और पराक्रम को सैल्यूट करती है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन्होंने अपने शौर्य से देश की रक्षा की। उनके सम्मान के खातिर हमने क्लोजिंग सेरिमनी को सशस्त्र बलों को समर्पित करने और हमारे देश के नायकों का सम्मान करने का फैसला किया है। हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है और हर समय हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम उनके आभारी हैं।

CG BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला… प्रदेश की 10,463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण तत्काल प्रभाव से लागू

29 मई से शुरू होंगे प्लेऑफ मुकाबले

आईपीएल 2025 में 27 मई को आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद प्लेऑफ का शेड्यूल सामने आ जाएगा जिसमें ये पता चलेगा कि कौन सी टीम क्वालीफायर खेलेगी और किनके बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। उसके बाद 3 जून को खिताबी भिड़ंत होगी। प्लेऑफ के मुकाबले 29 मई से शुरू होंगे। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर पंजाब के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद क्वालीफायर-2 और फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026