FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News – एक सप्ताह से कमरे के अंदर पड़ा था शव, पड़ोसियों को दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना, जांच जारी

कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा रोड इंदिरा नगर जैत स्तंभ चौक के पास बस्ती के बीच एक कमरे में लाश पड़ी हुई थी दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को वही मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। 28 वर्षीय अजय राजपूत उर्फ पप्पू राजपूत उसके ही घर के कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि रविवार की तड़के सुबह जब लोग उठे इस दौरान घर के अंदर से दुर्गंध आ रहा था लोगों को मामला सन्दिग्ध लगा और इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।

अजय और उसका बड़ा भाई अक्षय राजपूत दो लोग ही घर पर रहते थे उसकी एक बड़ी बहन है जो शादी होकर रायपुर चली गई है दोनों भाई की हरकतों से परेशान होकर उसकी मां उसकी बेटी के पास रहती है। इस घटना के बाद परिजनों इसकी सूचना उसकी मां और उसके भाई अक्षय को दी जहां मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अक्षय ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह रायपुर चल गया था और घर पर उसका भाई अकेले था। जयपुर रायपुर गया उसे दौरान घर पर ताला नहीं लगा था बाहर से ही कुंडी लगा हुआ था। उसके बाद उसका भाई कब कैसे और किन परिस्थिति में यहां आया यह उसे भी इसकी जानकारी नहीं है। अक्षय ने बताया कि उसका भाई अजय टेंट हाउस में काम करता था और कुछ दिनों पहले ही एक कर्मचारी के साथ उसकी मारपीट हुआ था इसलिए मामला उसे संदिग्ध लग रहा है।

वही बस्ती वाले लोगों की माने तो अजय और उसका भाई दोनों रोजी मजदूरी करते और खाते घर की हालत भी ठीक नहीं है आर्थिक रूप से कमजोर है।कोतवाली थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची इस दौरान दरवाजा खुला हुआ था और कमरे के अंदर उसकी लाश पड़ी हुई थी जहां दुर्गंध आना शुरू हो गया था फोन रिसीव एक्सपर्ट की टीम ने भी सभी पहलुओं पर जांच की है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई है परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026