Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Bilaspur News – दारू भट्टी में शराब कोचिया की दबंगई उलटी पड़ी, लोगों ने की बेरहमी से पिटाई

बिलासपुर – शराब दुकान के सामने एक कोचिया गुंडागर्दी करते हुए सेल्समैन का कॉलर पकड़ लिया। इस पर कर्मचारियों ने पहले उसे समझाइश दी। फिर भी वो नहीं माना तो नाराज कर्मचारियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। शराब दुकान के सामने मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

Chenab Rail Bridge – दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर लगा है ‘भिलाई का स्टील’, 12000 टन से ज्यादा स्टील दिया

दरअसल कोचियों को बल्क में शराब नहीं मिलने पर वे दुकानों में विवाद कर कर्मचारियों को हटाने में लगे हैं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक कोचिया पूरी तैयारी के साथ बड़ी मात्रा में शराब खरीदने सिरगिट्‌टी स्थित शराब दुकान पहुंचा। इस दौरान उसका एक साथी दूर में खड़ा था। कोचिए ने पहले शराब खरीदी की। फिर मौके पर होलोग्राम को फाड़कर ढक्कन खोला और शराब खराब होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। सेल्स मेन उसे समझाने बाहर निकला तो कोचिए ने उसकी कॉलर पकड़ ली।

आबकारी विभाग में बंपर भर्ती: 90 उप निरीक्षक और 200 आरक्षकों की होगी नियुक्ति

इस दौरान कोचिया गुंडागर्दी करने लगा, जिसके बाद उसने सेल्समैन का कॉलर पकड़ कर हमला करने की कोशिश करने लगा। उसकी हरकत को देखकर कर्मचारी भी बाहर निकले। उन्होंने पहले उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद भी वो नहीं माना, तब कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026