Chhattisgarhछत्तीसगढ

Korba News : नहर में बहे छात्र का शव दो दिन बाद मिला, गुस्साए परिजनों ने किया था चक्काजाम…

कोरबा : नहर में बहे स्कूली छात्र का शव दो दिन बाद घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मिला है. सीएसईबी चौकी पुलिस और जिला प्रशासन के गोताखोर ने शव को नहर से बाहर निकाला.

ग्राम पंचायत सकरेली बा. के आश्रित ग्राम सकरेलीभांठा के ग्रामीणों को गिरौधपुरी धाम का भ्रमण कमलेश्वरी रूपनारायण कुर्रे वार्ड पंच 18 ने कराया

बालको परसाभांठा का निवासी मृतक अविनाश कुमार 11वीं कक्षा का छात्र था. दो दिन पहले नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था. तैरना नहीं आने की वजह से नहाते समय पानी की तेज रफ्तार में बह गया था. घटना के बाद से गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली.

सक्ति जिले में एसीबी की धमक,दो माह के भीतर ट्रैप की लगातार दूसरी कार्यवाही,अब मंडल निरीक्षक पकड़े गए

घटना के 24 घंटे बाद भी छात्र का पता नहीं चलने पर परिजनों ने कल परसाभांठा में चक्काजाम किया था. परिजनों का आरोप था कि नहर में पानी का बहाव कम नहीं किया जा रहा है. इसके साथ ही छात्र की गंभीरता के साथ तलाश नहीं करने का आरोप लगाया था. पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया था.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026