1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
World

सिडनी के बॉन्डी बीच पर आतंकवादी हमला, 16 की मौत, भगदड़ और चीख-पुकार का वीडियो वायरल

सिडनी:ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इसमें दो बंदूकधारियों हनुक्का त्योहार मनाने को जुटे यहूदियों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मौके पर दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने हिस्टीरिकल चीखें सुनीं और लोग इधर-उधर भागते दिखे। अब तक 16 लोगों की हमले में मौत हो गई है। जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। वीडियो में कुछ लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें अन्य व्यक्तियों द्वारा सीपीआर देते देखा जा सकता है। मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मची है।

Pahalgam Terror Attack: 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत के मामले में NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

एक हमलावर मारा गया

अधिकारियों के अनुसार सिडनी में फायरिंग से दहशत मचाने वाला एक हमलावर मारा गया है। जबकि दूसरा घायल है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले के आतंकी होने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसे आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया गया है। मारे गए हमलावर को नाम नावीद अकरम बताया जा रहा है।

https://twitter.com/i/status/2000127858467905615

मौके पर मची अफरातफरी

गोलीबारी की इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मची है। लोग तेजी से सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते और आड़ लेकर छुपते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कई अन्य वीडियो में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

यहूदियों का हनुक्का त्योहार मनाने जुटे थे लोग

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि बॉन्डी बीच पर एक “घटना” चल रही है और लोगों को इस इलाके से दूर रहने तथा मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति से आश्रय लेने की अपील की है। पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि दो व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं, लेकिन ऑपरेशन अभी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, काले कपड़ों में दो बंदूकधारी एक ब्रिज पर दिखे और उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। कम से कम एक दर्जन से लेकर 50 तक गोलियों की आवाजें सुनी गईं। लोग बीच से भागते हुए दिखे और पुलिस सायरन गूंजते रहे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह हमला हनुक्का (यहूदी त्योहार) के उत्सव के दौरान हुआ, जहां चबाड ऑफ बॉन्डी द्वारा आयोजित “चानुका बाय द सी” इवेंट चल रहा था।

https://twitter.com/i/status/2000130980175110482

पीएम अल्बनीज ने पुलिस को दिया सख्ती का निर्देश

एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में 10 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी है और कहा कि अन्य जगहों पर कोई घटना नहीं हुई है।

भारत में Google Translate का अनोखा फीचर: वायर्ड और वायरलेस हेडफोन से पाएं रियल-टाइम अनुवाद

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बयान जारी कर कहा, “बॉन्डी में दृश्य चौंकाने वाले और पीड़ादायक हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रही हैं। “यह घटना ऑस्ट्रेलिया के लिए दुर्लभ है, जहां बंदूक नियंत्रण सख्त हैं। जांच जारी है, और अधिकारी लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना। यह एक दुखद दिन है।” वहीं न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इसे “गंभीर रूप से परेशान करने वाला” हादसा बताया है

हमले पर आया इजरायल का रिएक्शन

सिडनी में यहूदियों पर हुए हमले पर इजरायल का पहला रिएक्शन सामने आया है। इजरायली विदेश मंत्रालय की ओर से गिदोन सार ने एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का उत्सव के दौरान हुए जानलेवा गोलीबारी हमले से मैं स्तब्ध हूँ। ये पिछले दो वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर फैले यहूदी-विरोधी हिंसक कृत्यों का परिणाम हैं, जिनमें आज “इंतिफादा का वैश्वीकरण करो” जैसे यहूदी-विरोधी और भड़काऊ नारे भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार, जिसे अनगिनत चेतावनियाँ मिली थीं, को अब होश में आना चाहिए!”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026