Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

राजधानी में बदमाशों का आतंक – बर्थडे पार्टी से लौट रहीं लड़कियों से छेड़खानी, विरोध पर बेरहमी से पीटा

रायपुर – राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित महादेव घाट इलाके में बीती रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला। बर्थडे पार्टी से लौट रही कुछ युवतियों से पहले छेड़छाड़ की गई, फिर विरोध करने पर बदमाशों ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी, जिससे वे लहूलुहान हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घटना की भयावहता स्पष्ट नजर आ रही है।

बेंगलुरु हादसे पर RCB का बड़ा फैसला: मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवतियां वालीबॉल खिलाड़ी है और वे बिलासपुर और कोरबा जिले की रहने वाली हैं। बीती रात यह लड़कियां महादेव घाट से बर्थडे पार्टी कर लौट रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनसे छेड़खानी की। इस दौरान जब लड़कियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे जमकर मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश ने किसी धारदार चीज से एक लड़की की उंगली तक काट दी और मौके से फरार हो गए।

Pran Pratishtha in Ayodhya – राम दरबार में कितनी मूर्तियां? अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी हर खास जानकारी यहां पढ़ें

पुलिस को नहीं दी गई शिकायत, पर कार्रवाई की तैयारी

डीडी नगर थाना क्षेत्र की इस घटना को लेकर पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि पुलिस को युवतियों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। हालांकि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही शिकायत मिलती है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिला पाती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026