FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

राज्यभर में बढ़ता तापमान: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गर्मी से लोग परेशान, राजनांदगांव में 38°C तक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, होली के बाद छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ी है। गुरुवार को शुष्क मौसम रहा, राजनांदगांव में अधिकतम 38°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 12°C दर्ज। अगले सात दिन तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं।

CG Weather Update : होली खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेशवासियों को गर्मी की तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

कोरबा हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 7 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका भी बनी हुई है। हालांकि इन सिस्टमों का प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

आज का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

पूजा अर्चना के बाद आज से शुरू हुआ कोरबा का सबसे बड़ा निजी हॉस्पिटल शिवाय

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026