AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar

CG News : जल प्रपात में किशोर की मौत, पिकनिक मनाने पहुंचा था दोस्तों के साथ

दंतेवाड़ा : बारसूर में इंद्रावती नदी के सातधारा जल प्रपात में एक 13 साल का नाबालिग डूब गया है। गोताखोरों की टीम नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक धमतरी जिले का रहने वाला है। जो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया हुआ था। वहीं नहाने के दौरान हादसा हुआ है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग का नाम यश कुमार साहू (13) है। आज गुरुवार की सुबह दोस्तों के साथ करीब 7 बजे बारसूर पहुंचा था। वहीं सातधार जाने वाले मार्ग पर लगे नाका को इन्होंने खुद खोला और जल प्रपात की तरफ चले गए थे। जहां सभी नहाने के लिए पानी मे उतरे। जिसके बाद नाबालिग एकाएक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

CG News : जल प्रपात में किशोर की मौत, पिकनिक मनाने पहुंचा था दोस्तों के साथ

हालांकि, उसे ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद उसके साथ आए लोग पास में ही स्थित CRPF 195 बटालियन के कैंप पहुंचे। डूबने की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही CRPF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को भी बुलाया गया। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *