Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Chhattisgarh News : बैड टच करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पेंड्रा : मरवाही विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पदस्थ शिक्षक विजय राय पर आदिवासी समुदाय की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़: एक नक्सली मारा गया, सुरक्षाबलों ने शुरू की गहन तलाशी

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्राओं ने बताया की शिक्षक के द्वारा उन्हें बैड टच किया जाता था, जिसकी शिकायत छात्राओं ने क्लास टीचर और हॉस्टल अधीक्षिका को की थी लेकिन शिकायत मिलने के बावजूद इनके द्वारा उच्च अधिकारियों को नही दी गयी। जिसके बाद छत्राओं ने परिजनों से इसकी शिकायत की। कई छात्राओं ने शिक्षक पर यौन दुर्व्यवहार की शिकायत की।

CG BREAKING: एनटीपीसी प्लांट में कार्य के दौरान बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार गंभीर

मरवाही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक विजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में शिक्षक पर भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) 74, पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 9(c) और अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत गंभीर आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026