FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG – आयुष्मान कार्ड बनाने के एवज में शिक्षक ले रहा 500, जनप्रतिनिधि के सवाल पर दिया यह जवाब…

मुंगेली : शासन की महती योजना को कैसे जिम्मेदार लोग पलीता लगा रहे हैं. इसका नजारा पथरिया विकासखंड के ग्राम कंचनपुर में देखने को मिला. एक ओर सरकार जहां नि:शुल्क आयुष्मा कार्ड बना रही है, वहीं ग्राम में पदस्थ शिक्षक इस कार्य के एवज में 500 रुपए ले रहा है. इस संबंध में शिक्षक से जनप्रतिनिधि के बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

अपने कुशल कार्य क्षमता से उग्र भीड़ को काबू करने वाले निरीक्षक रूपक शर्मा अब गृहमंत्री के जिले में देंगे सेवाएं

दरअसल, पथरिया विकासखण्ड के कंचनपुर गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शिक्षक राम सिंह राजपूत को सौंपा गया है. एक ओर जहां घर घर जाकर मुफ्त में कार्ड बनाने का शासन का निर्देश है, लेकिन शिक्षक आयुष्मान कार्ड बनाने के बदले 500 रुपये लोगों से ले रहा है.

“श्याम की टोली” की चतुर्थ रेल यात्रा: श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिकता की अनूठी मिसाल

ग्रामीणों से पैसे लेने पर शिक्षक से जनप्रतिनिधि ने सवाल किया. इस पर शिक्षक पैसे लेने के बात कहते हुए जबर्दस्ती नहीं लेने के साथ इस संबंध में शासन से कोई आदेश नही आने की दलील देने लगा. मामले की उप सरपंच कंचनपुर वर्षा बाई मरकाम ने लिखित शिकायत मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी से की है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026