CG News : एसडीएम जांच के बाद शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा की शिकायत पर हुई बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा : जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खिसोरा प्राथमिक शाला के एक शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान राकेश कुर्रे के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीएम ने की।
AC Compressor Blast: बिलासपुर में AC कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे
जांच रिपोर्ट में शिक्षक की करतूतों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है।
CG में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौके पर मौत; चालक गंभीर
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





