खेल

T20 World Cup 2026 Points Table: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की धाक, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड भी टॉप पर; ये है बाकी टीमों का हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: चौथे दिन के बाद अंक तालिका में बदलाव, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने किया ग्रुप में शीर्ष स्थान कब्जा

  • चौथे दिन खेले गए 3 मैचों के बाद जीतने वाली टीमों को 2-2 अंक मिले।

  • जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अपने-अपने ग्रुप में टॉप।

  • अंक तालिका में जल्द ही और बदलाव की संभावना।

T20 World Cup 2026 Points Table : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ​चौथे दिन का समापन होते ही अंक तालिका में फिर से बदलाव हो गया है। चौथे दिन कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए, जीतने वाली टीमों ने दो दो अंक हासिल कर लिए हैं। इस बीच चारों ग्रुपों के बारे में हम आपको यहां बताएंगे। जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने फिलहाल अपने अपने ग्रुप में टॉप कर लिया है। लेकिन जल्द ही इसमें बदलाव भी होगा।

केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइंस: ‘वंदे मातरम’ अब सभी सरकारी कार्यक्रमों में गायन के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल के साथ अनिवार्य

ग्रुप एक में दो मैच जीतकर पाकिस्तान पहले नंबर पर पहुंचा

बात सबसे पहले ग्रुप ए से करते हैं। यहां पर पाकिस्तान ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं और दोनों जीत लिए हैं। इसके बाद उसके चार अंक हो गए हैं। इसके बाद टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम ने अभी तक एक ही मैच खेला है और उसे जीता भी है, उसके पास दो अंक हैं। इस ग्रुप में तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स है, जिसने दो मैच खेलकर एक में जीत हासिल की है। नामिबिया और यूएसए को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है।

जिम्बाब्वे ने अभी तक जमा रखा है पहले नंबर पर कब्जा

बात अगर ग्रुप बी की करें तो यहां पर जिम्बाब्वे का पहले नंबर कुर्सी पर कब्जा है। जिम्बाब्वे ने एक मैच खेलकर उसे जीता है। श्रीलंका ने भी एक मैच खेलकर जीत लिया है, लेकिन जिम्बाब्वे का नेट रन रेट अच्छा है, इसलिए वे पहले नंबर पर है। आयरलैंड और ओमान को अभी अपना खाता खोलना है। इस ग्रुप की पांचवीं टीम ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपना पहला मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।

वेस्टइंडीज ने ग्रुप सी में किया टॉप

ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर काबिज है। टमी ने एक मैच खेलकर उसे जीता है और उसके दो अंक हैं। स्कॉटलैंड के भी दो अंक हैं, लेकिन उसे इसके लिए दो मैच खेलने पड़े हैं। इंग्लैंड ने भी एक मैच खेलकर उसे जीता है, उसके पास दो अंक हैं। तीन टीमों के बराबर अंक होने के बाद भी बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर है। नेपाल और इटली की टीम अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं।

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों का रद्दीकरण, गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का ब्लॉक

न्यूजीलैंड ने दो में से दो मैच जीतकर किया कमाल

टी20 विश्व कप के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की टीम लीड कर रही है। न्यूजीलैंड ने दो मैच खेलकर दोनों में जीत दर्ज की है। उसने चार अंक हासिल कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका ने एक मैच खेलकर एक मैच जीता है और दो अंक हासिल किए हैं। इस ग्रुप में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को अभी अपनी पहली जीत की जरूरत है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026