FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
खेल

T20 WC 2026: भारत vs वेस्टइंडीज – ‘करो या मरो’ मुकाबले में सेमीफाइनल की राह तय करने वाले ये 5 बड़े चैलेंज

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ‘आर-पार’ की लड़ाई का है. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स के मैदान पर भारत का सामना मेजबान वेस्टइंडीज से होने जा रहा है. साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की बड़ी हार के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर शानदार वापसी तो की है, लेकिन सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए आज की जीत हर हाल में जरुरी है. अगर सूर्यकुमार यादव की सेना को अंतिम चार में जगह बनानी है, तो उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ आज इन 5 बड़ी चुनौतियों से पार पाना होगा.

Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पर हमला, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा खंडहर बन चुका कंपाउंड

संजू-अभिषेक की ‘तूफानी’ शुरुआत की फिर से दरकार

जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की नई सलामी जोड़ी ने जो आक्रामक शुरुआत दी थी. आज ईडन गार्डन्स की तेज पिच पर भी वैसी ही शुरुआत की जरूरत है. वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ और जेसन होल्डर जैसे तेज गेंदबाजों के खिलाफ अगर पावरप्ले में भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, तो ईशान किशन और तिलक वर्मा के लिए मिडिल ऑर्डर में काम आसान हो जाएगा.

पावर-प्ले में दिखाना होगा असली ‘दम’

टी20 क्रिकेट में पहले 6 ओवर का खेल मैच का रुख तय करते हैं. इसलिए भारतीय बल्लेबाजों को अकील होसेन या गुडाकेश मोटी की फिरकी से बचते हुए पावर-प्ले में विकेट बचाकर रन बटोरने होंगे ताकि आने वाले बल्लेबाजों पर तेज गति से रन बनने का दबाव ना हो और वो अपने वास्तविक खेल को खेल सके.

वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह को करना होगा ‘बूम-बूम’

दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिम्बाब्वे के खिलाफ कोई विकेट नहीं चटका पाए थे (0 विकेट) जो टीम के लिए थोड़ा चिंताजनक था, लेकिन  आज उनके सामने रोवमैन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर जैसे पावर-हिटर्स होंगे. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए बुमराह के द्वारा शुरुआती झटके और डेथ ओवर्स की सटीक यॉर्कर सबसे बड़ा हथियार साबित होंगी.

छठा गेंदबाज कौन? दुबे की फॉर्म बनी ‘गंभीर टेंशन

पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शिवम दुबे ने महज 2 ओवर में 46 रन लुटा दिए थे. ईडन गार्डन्स जैसे मैदान पर अगर कोई मुख्य गेंदबाज महंगा साबित होता है, तो कप्तान सूर्या के पास छठा विकल्प कौन होगा? क्या सूर्या फिर से दुबे पर दांव खेलेंगे या हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी? रोमारियो शेफर्ड और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे बल्लेबाजों के सामने छठे गेंदबाज की भूमिका निर्णायक होगी.

नियमित अंतराल पर विकेट और साझेदारी तोड़ना

वेस्टइंडीज की टीम बड़ी साझेदारियों के लिए जानी जाती है. वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को बीच के ओवरों में विपक्षी टीम की लय बिगाड़नी होगी. भारत का पूरा जोर इस बात पर होना चाहिए कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के बीच कोई बड़ी पार्टनरशिप न पनपे और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहें.

चलो अयोध्या: पुलिस मैदान में कल सुबह 1 मार्च को होगा पंजीयन, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ

भारत की संभावित प्लेइंग 11:

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11:

ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026