World

अमेरिका में बर्ड फ्लू से संदिग्ध मौत! दुर्लभ केस पर स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट, बढ़ी दहशत

वॉशिंगटन: अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में ‘बर्ड फ्लू’ से पहली बार एक व्यक्ति की दुर्लभ प्रकार से मौत होने की आशंका ने खलबली मचा दी है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत फैलनी शुरू हो गई है। हालांकि अमेरिका राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इससे लोगों को अधिक खतरा नहीं है।

दिल्ली ब्लास्ट साजिश का खुलासा: NIA ने पकड़ा मल्टी-लोकेशन धमाकों का नेटवर्क, विदेशी कनेक्शन बेनकाब

बर्ड फ्लू से संक्रमित व्यक्ति का चल रहा था इलाज

जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह बर्ड फ्लू से ही संक्रमित था और उसका इलाज चल रहा था। ऐसे में बर्ड फ्लू को ही इसकी मौत का प्राथमिक कारण होने की आशंका है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इसे बर्ड फ्लू से होने वाली मौत डिक्लेयर नहीं किया है। वॉशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मरने वाला व्यक्ति एक बुजुर्ग था, जिसे पहले से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं और एच5एन5 (बर्ड फ्लू) वायरस से संक्रमित होने के कारण उसका इलाज चल रहा था।

अमेरिका में बर्ड फ्लू से संक्रमित होने वाला पहला इंसान

स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि ऐसा लगता है कि मृतक बुजुर्ग बर्ड फ्लू वायरस के इस स्ट्रेन से संक्रमित होने वाला पहला इंसान था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सिएटल से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रेज हार्बर काउंटी के रहने वाले इस व्यक्ति के घर के पीछे पालतू मुर्गियों का झुंड रहता था, जो जंगली पक्षियों के संपर्क में आ गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के बयान में कहा गया है, ‘‘लोगों के लिए खतरा कम है। जांच में किसी और व्यक्ति को ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ से संक्रमित नहीं पाया गया है।’’

New Labour Codes: केंद्र ने 29 पुराने कानून खत्म किए, 21 नवंबर से लागू हुए 4 नए लेबर कोड; पढ़ें 10 खास बातें

H5N1 से कम खतरनाक है H5N5 

बर्ड फ्लू के स्ट्रेन से हुई दुर्लभ प्रकार की मौत की आशंका के बाद अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि वे संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखेंगे, लेकिन अन्य लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने का कोई सबूत नहीं है। इस महीने की शुरुआत में ‘रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र’ ने संक्रमण के बारे में एक बयान जारी करके कहा था कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे पता चले कि इस मामले की वजह से जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ गया है। एच5एन5 को मनुष्यों के लिए एच5एन1 से अधिक बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026