FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने किया सुरेश रैना को तलब, क्रिकेट जगत में मची हलचल

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की मुश्किलें बेटिंग ऐप केस में बढ़ गई हैं। सुरेश रैना को 1xBet मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के सामने आज पेश होना होगा। अपना बयान दर्ज कराने के लिए सुरेश रैना के एजेंसी के सामने पेश होने की उम्मीद है। इससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है, क्योंकि तमाम क्रिकेटर इस तरह के ऐप्स को प्रमोट करते हैं। सुरेश रैना को यह नोटिस अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक ऐक्शन के हिस्से के रूप में आया है, जिनमें से कई इलीगल बेटिंग ऐप्स को मशहूर हस्तियों द्वारा बढ़ावा दिया गया है।

मामुली विवाद पर नागोराव स्कूल के पास चाकुबाजी, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अरोपियो को पकड़ा

इसी साल मई में तेलंगाना पुलिस ने राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 25 बड़े स्टार्स के खिलाफ बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करने का मामला दर्ज किया था। दोनों अभिनेताओं ने अपना बयान दर्ज करा दिया है, जिसमें कहा है कि उन्होंने किसी भी तरह का गलत काम नहीं किया और वे अब ऐसे प्लेटफॉर्म को प्रमोट नहीं करते। उन्होंने कहा है कि जब वे इन ऐप्स को प्रमोट करते थे, तब भी उनके कैंपेन केवल उन्हीं क्षेत्रों तक सीमित थे, जहां ऑनलाइन स्किल बेस्ड गेम्स को कानूनी रूप से अनुमति है।

नंद झरोखा यादव उर्फ छोटू यादव पिता मनीराम यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम बुंदेला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर

रिपोर्ट की मानें तो ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के कथित अवैध प्रचार की चल रही जांच के सिलसिले में सोमवार 11 अगस्त को अभिनेता राणा दग्गुबाती हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने पेश हुए। उन्हें पहले 23 जुलाई को ईडी ने तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए समय थोड़े समय की मांग की थी। यही कारण है कि उनकी पेशी 11 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब बारी सुरेश रैना की है।

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू, महिलाओं को मिलेगा लाभ

ईडी एफआईआर में नामित कई अन्य हस्तियों के वित्तीय लेनदेन और डिजिटल ट्रेल्स की भी जांच कर रही है, जिनमें अभिनेता मांचू लक्ष्मी, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला और टेलीविजन एंकर श्रीमुखी शामिल हैं। इतना ही नहीं, 2023 और 2024 के बीच अधिकारियों ने हाई-प्रोफाइल महदेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले को भी आगे बढ़ाया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों के खिलाफ आरोप शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी इसमें शामिल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026