FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
खेल

Sunrisers Leeds X Account Suspended: पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदना पड़ा भारी! काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स मुश्किल में, फ्रेंचाइजी का X अकाउंट सस्पेंड

Sunrisers Leeds X Account Suspended: द हंड्रेड मेंस के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 12 मार्च को किया गया। इस ऑक्शन में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी प्लेयर अबरार अहमद को खरीदा। इस ऑक्शन के दौरान SRH की मालकिन काव्या मारन मौजूद थी और उन्होंने ऑक्शन टेबल पर अबरार अहमद के लिए बोली लगाई और अंत में उन्हें 2.3 करोड़ की कीमत देकर खरीदा। द हंड्रेड 2026 के पहले ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने जैसे ही पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

CG Anganwadi Bharti 2026: महिलाओं के लिए शानदार अवसर! इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

सस्पेंड हुए सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट

भारतीय क्रिकेट फैंस जमकर सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं। इन सभी आलोचनाओं के बीच सनराइजर्स लीड्स का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। टीम का अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है इसको लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। आमतौर पर एक्स उन अकाउंट्स को सस्पेंड करता है जो उनके नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऑक्शन के बाद रात के 2 बजे  फ्रेंचाइजी का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

Sunrisers Leeds

फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं SRH को ट्रोल

अबरार ‘द हंड्रेड’ में भारतीय स्वामित्व वाली किसी भी टीम द्वारा खरीदे गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। SRH फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2,55,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा। एक पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदने के लिए सनराइजर्स फ्रेंचाइजी को भारत में क्रिकेट फैंस से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। फैंस के मुताबिक टीम की मालकिन काव्या मारन का पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का फैसला देश की भावनाओं के खिलाफ है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या फ्रेंचाइजी अब अबरार अहमद को रिलीज करेगी या नहीं।

अयोध्या यात्रा: रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा आमंत्रण पत्र*

डेनियल विटोरी ने बताई अबरार को खरीदने की वजह

ऑक्शन से पहले ये रिपोर्ट सामने आई थी कि भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी द हंड्रेड के ऑक्शन में पाकिस्तानी प्लेयर्स को नहीं खरीदेंगी। इस दौरान संभावित ‘शैडो बैन’ की खबरें भी सामने आई थीं। SRH के कोच डेनियल विटोरी ने अबरार अहमद को खरीदने के बाद बताया कि उन्होंने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार के बारे में राय ली थी। उसी आधार पर उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी के भीतर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने या न लेने को लेकर कोई स्पेशल मीटिंग नहीं हुई थी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026