ChhattisgarhKorbaछत्तीसगढ

विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह पर एसईसीएल गेवरा के साल नर्सरी लक्ष्मण नगर में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित हुए आईपीएस दीपका के विद्यार्थी

वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की सेवा नहीं, यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा है।– डॉ. संजय गुप्ता

पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है, जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास अर्थात जो हमारे चारों ओर है, और आवरण‘ अर्थात जो हमे चारों ओर से घेरे हुए है । पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासयनिक एवं जैविक कारकों की कुल इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविका को तय करते हैं ।

विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित स्वस्थ्य और सुनिश्चित बनाने के लिए नई और प्रभावी योजनाओं को लागू करने के द्वारा पर्यावरणीय मुद्दों को सुलझाने के लिए मनाया जाता है । इसकी घोषणा 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा पर्यावरण पर विशेष सम्मेलन ‘‘स्टॉकहोम मानव पर्यावरण सम्मेलन‘‘ के उद्घाटन पर हुई थी । यह पूरे संसार के लोगों के बीच पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही पृथ्वी पर साफ और सुंदर पर्यावरण के संदर्भ में सक्रिय गतिविधियों के लिए लोगों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है । विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित करने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर उसकी सुरक्षा और संरक्षण हेतु किया जाने वाला एक सकारात्मक प्रयास है ।पर्यावरणीय समस्याएँ जैसे प्रदूषण जलवायु परिवर्तन इत्यादि मनुष्य को अपनी जीवनशैली के बारे में पुनर्विचार के लिए प्रेरित कर रही हैं और पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है ।

 

दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के साल नर्सरी लक्ष्मण नगर में आयोजित समारोह में स्लोगन,निबंध एवं ड्राइंग के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया । इस समारोह में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया । इन प्रतियोगिताओं में क्रमशः पोस्टर मेंकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतियोगिताओं का विषय बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन एवं पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण था ।

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया । इसी तारतम्य में एसईसीएल गेवरा के द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आईपीएस दीपका के विद्यार्थियों क्रमशः निशा कंवर,अन्वी सिंह,संगम सिहाग,निधि वर्मा, विरिका प्रिया,आरव पंडित,तानिया यादव इत्यादि को एसईसीएल गेवरा के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आईपीएस दीपका के द्वारा किये गये प्रयास की सराहना की गई ।

 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता जी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा का दायित्व हम सबका है यदि हमें भावी पीढ़ी को सुरक्षित सम्पन्न व निरोगी देखना है तो पर्यावरण सुरक्षा के प्र्र्रति हमें आज ही गंभीर होना पड़ेगा नहीं तो आज जिस कदर इंसान विकास की होड़ में निरंतर पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है इसका दूरगामी परिणाम भुगतना पड़ेगा । हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करना चाहिए एवं विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों जैसे- जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, थल प्रदूषण इत्यादि प्रदूषणों को जनजागरूकता के माध्यम से नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026