Chhattisgarhछत्तीसगढ

’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के विद्यार्थियों का ’राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026, जयपुर (राजस्थान) में खो-खो अंडर-14 में शानदार प्रदर्शन’

जांजगीर-चांपा जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि ’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर’’ के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने ’’राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026’’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिला एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ’’जयपुर, राजस्थान’’ में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की ’’अंडर-14 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका खो-खो टीम’’ ने भाग लिया।

Chhattisgarh Naxal Surrender : हिंसा छोड़ कानून के दायरे में लौटे 21 नक्सली, पुलिस को बड़ी सफलता

कठिन अभ्यास, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल के बल पर विद्यालय की दोनों टीमों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता में ’’बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक ;ैपसअमत डमकंसद्ध अपने नाम किया, वहीं ’’बालिका टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक ;ठतवद्रम डमकंसद्ध जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की सशक्त और अनुभवी टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक मैच अत्यंत रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की टीमों ने अनुशासित खेल, तेज, गति, रणनीतिक समझ और आपसी तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाडियों ने अंतिम क्षण तक हार न मानते हुए खेल भावना का परिचय दिया, जिसका परिणाम पदक के रूप में सामने आया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटने पर ’’नैला-जांजगीर रेलवे स्टेशन’’ पर खिलाडियों का ’’भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत’’ किया गया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएँ एवं खेल प्रेमियों ने मिलकर खिलाडियों का ’’फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी’’ के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेशन परिसर देशभक्ति और विजय उल्लास के नारों से गूंज उठा। खिलाडियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। इसके पश्चात दिनांक ’’07 फरवरी 2026’’ को ’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी’’ के विद्यालय परिसर में एक ’’भव्य सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की उप-प्राचार्या, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में संस्था की उप-प्राचार्या, खेल शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।”

इस अवसर पर ’’अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में’’ सभी खिलाड़ियों को ’’प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और विद्यालय प्रबंधन एवं खेल प्रशिक्षकों का आभार प्रकट किया। खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के कोच एवं शारीरिक-शिक्षा शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हो सकी। संस्था के खेल शिक्षकों के रूप में श्री गिरजा प्रसाद, सुश्री यामिनी गंर्धव का सराहनीय योगदान रहा। समारोह के दौरान अभिभावकों ने कहा कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की लगन, नियमित अभ्यास और अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद जताई।

CG CRIME : PWD टाइमकीपर समेत दो आरोपी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में विद्यार्थियों को ’’राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर’’ की प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक सुविधाएँ, प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू सकें। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। ’’बालक टीम का रजत पदक और बालिका टीम का कांस्य पदक’’ यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन, परिश्रम और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026