Chhattisgarhछत्तीसगढ

Tamnar Violence Case: महिला पुलिस से बर्बरता पर सख्त कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार

Tamnar Violence Case: तमनार ब्लॉक में 27 दिसंबर को ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दिया है।

Rashifal 3 January 2026: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सावधान? पूरा राशिफल देखें

पुलिस ने तमनार सहित आसपास के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि 27 दिसंबर को जिंदल कोयला खदान को लेकर हुए आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही के साथ शर्मनाक हरकत की थी।

*कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न*

इतना ही नहीं, आंदोलनकारियों ने तमनार थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया और लगातार छापेमारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जेल परिसर और उसके आसपास भी पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026