FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

बिलासपुर में रफ्तार का कहर: तेज़ वाहन ने 22 मवेशियों को कुचला, 17 की मौके पर मौत

Cows crushed by high speed vehicle: बिलासपुर में मवेशियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव का है, जहां सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बैठे लगभग 20 से अधिक मवेशियों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. इस घटना में 17 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा: भूपेश बघेल ने मिशन को बताया फेल, विपक्ष का वॉकआउट

सड़क पर बैठे गौवंशो को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी रोज की तरह रात के समय सड़क किनारे आराम कर रहे थे. तभी रतनपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात भारी वाहन ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खोते हुए मवेशियों को रौंद डाला. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई और घायल मवेशी तड़पते रहे.

17 गोवंशों की मौत 

हादसे के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने मवेशियों को कुचलने के बाद पलटकर देखने या रुकने की भी जहमत नहीं उठाई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन अब तक आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है और वह फरार है.

E-Krishi Yantra Anudan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर के लिए आवेदन शुरू, मिलेगी 50% सब्सिडी, देखे जानकारी

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026