Chhattisgarhछत्तीसगढ

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संविधान दिवस पर विशेष गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक 26 नवंबर 2025 को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधि आयोजित किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रार्थना सभा प्रांगण में विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई।

सर्वप्रथम संस्था के शिक्षक श्री समीर कुंडु द्वारा संविधान दिवस के विषय में जानकारी देते कहा गया कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था यह दिन भारत के संविधान को अपनाने और उसके मूल्यों को बढ़ावा देने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत सरकार ने 2015 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर संविधान दिवस घोषित किया जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती का वर्ष भी था, क्योंकि संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. अम्बेडकर थे। साथ ही शिक्षक द्वारा संविधान की जय-जयकार बुलवाई गयी। तत्पश्चात् संस्था की शिक्षिका श्रीमती मनदीप कौर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान के निर्माता एवं जनक है।

वे संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। इन्होंने सम्पूर्ण संविधान का प्रारूप तैयार किया और संविधान को एक समानतावादी, लोकतांत्रिक दस्तावेज के रूप प्रस्तुत किया। भारत का संविधान सबसे लम्बा लिखित संविधान है इसमें संघात्मकता और एकात्मकता का मिश्रण है। भारतीय संविधान में नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों को विशेष स्थान दिया गया है। तत्पश्चात् संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा संविधान दिवस की बधाई देते हुए संविधान की उद्देशिका को एक साथ बोला गया। इस गतिविधि के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ व ग्रुप डी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026