Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News : कुत्ते खरीदने मां ने नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने किया मर्डर

रायपुर : थाना उरला क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पुत्र ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Raipur News : पुलिस वालों पर गंभीर आरोप, धरने में बैठे दिव्यांगों को घसीटा

उरला पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन (45) पिता जगन्नाथ देवांगन, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक है, अपनी मां गणेशी देवांगन (70) से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांग रहा था. मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर प्रदीप ने पास पड़े हथौड़े से अपनी मां पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी हमला कर दिया.

IPS जितेंद्र शुक्ला के पास 2 करोड़ की संपत्ति, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी है सबकी रिपोर्ट

CG Crime News : कुत्ते खरीदने मां ने नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने किया मर्डर

बच्चे ने बचाई जान

आरोपी के 15 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए हथौड़ा छीन लिया और पास में भागकर आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी. लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल मां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. पत्नी रामेश्वरी देवांगन का इलाज जारी है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026