1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

CG Crime News : दिल दहला देने वाली वारदात… शादी नहीं कराने पर बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। बालको थाना क्षेत्र स्थित दोन्द्ररो गांव में शादी नहीं कराने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह मामला 16 जून 2024 को सामने आया था। अब न्यायालय ने इस जघन्य हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने आरोपी अशोक कुमार केवट (30 वर्ष) को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। गौरतलब है कि घटना के दिन अशोक ने अपने पिता दिलहरण केवट (55 वर्ष) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और आगे की कार्रवाई की गई थी।

Chhattisgarh: अफसरों को मंत्री ने कहा, अवैध शराब बिक्री बंद नहीं हुई तो हम आपको बंद करा देंगे

जानकारी के अनुसार, अशोक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाइयों की शादी हो चुकी थी और वे अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते थे। अशोक अपने पिता दिलहरण के साथ ही रहता था। दिलहरण खेती-किसानी और मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। अशोक घर की साफ-सफाई से लेकर पिता के लिए खाना बनाने तक के सारे काम करता था।

कोरबा : एक्सीडेंट होने पर मारपीट, कलेक्ट्रेट के सामने हुई घटना

बताया जा रहा है कि अशोक लंबे समय से अपनी शादी की बात को लेकर परेशान था। पिता से कई बार इस संबंध में कहने के बावजूद कोई पहल नहीं होने से वह गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026