Chhattisgarhछत्तीसगढ

Rte Admission: कहीं सीटों से कम आवेदन, तो कहीं 3 गुना दावेदार, रायपुर में बढ़ी कड़ी प्रतिस्पर्धा

Rte Admission: छत्तीसगढ़ में आरटीई (नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए इस बार तस्वीर असमान नजर आ रही है। राज्य के 6861 स्कूलों में कुल 21,698 सीटों के मुकाबले 38,438 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी औसतन हर सीट पर करीब 1.77 आवेदन आए हैं, लेकिन यह औसत तस्वीर वास्तविक असंतुलन को छुपा देती है, क्योंकि कई जिलों में सीटों से कई गुना ज्यादा आवेदन हैं, जबकि कुछ जिलों में सीटें खाली रहने की नौबत है। राज्य के 33 जिलों में से 11 जिले ऐसे हैं जहां सीटों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी जिलों के डेटा को देखा जाए तो यह साफ होता है कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग हॉटस्पॉट बन रहा है। इन जिलों में सबसे ज्यादा आवेदन मिले हैं। आरटीई का उद्देश्य सभी बच्चों को समान शिक्षा का अवसर देना है, लेकिन यह डेटा बताता है कि अवसर अभी भी समान रूप से वितरित नहीं हैं। जहां एक तरफ रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में सीट के लिए होड़ है, वहीं बीजापुर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में सीटें खाली रहना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

CG में सियासी हलचल: कांग्रेस का सख्त आदेश, भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने पर रोक

इन जिलों में सीटों से कम छात्र पंजीयन

जशपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बीजापुर, कोंडागांव, सरगुजा, गौरला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, सुकमा, नारायणपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा में सीटों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। रायपुर इस बार सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां 3096 सीटों के लिए 7485 आवेदन आए हैं, यानी हर सीट पर लगभग 2.4 दावेदार हैं। इसी तरह दुर्ग में 1427 सीटों पर 3485 आवेदन (2.4 गुना), बिलासपुर में 2131 सीटों पर 3912 आवेदन (1.8 गुना), इसके अलावा कोरबा में 777 सीट पर 2291 आवेदन (लगभग 3 गुना), राजनांदगांव में 535 सीट पर 1800 आवेदन (3.3 गुना), बलौदाबाजार-भाटापारा में 611 सीट पर 1791 आवेदन (करीब 3 गुना), जांजगीर-चांपा में 722 सीट पर 1408 आवेदन (2 गुना) आए हैं। डेटा से यह साफ होता है कि शहरी जिलों के साथ अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी निजी स्कूलों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

13 से 17 अप्रैल तक लाॅटरी एवं आवंटन

आरटीई के तहत छात्र पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई थी। अब प्राप्त आवेदनों को नोडल अधिकारी द्वारा जांच के बाद स्वीकृत किया जाएगा। काउसंलिंग प्रक्रिया में 13 से 17 अप्रैल तक लाॅटरी एवं आवंटन होगा। जिसके बाद छात्रों को 1 से 30 मई तक प्रवेश लेने होंगे। द्वितीय चरण की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी। जिसमें नए स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा। उसके बाद 1 से 11 जुलाई तक छात्र पंजीयन होंगे। फिर 27 से 31 जुलाई तक लाॅटरी एवं आवंटन होगा। जिसके बाद छात्रों को स्कूल में दाखिला 3 से 17 अगस्त तक लेना होगी।

S. Jaishankar पहुंचे रायपुर, IIM Raipur के दीक्षांत समारोह में बने मुख्य अतिथि

किस जिले से कितने आवेदन

जिला – कुल स्कूल – आरटीई सीट – प्राप्त आवेदन

जशपुर – 187 – 873 – 845

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 38 – 128 – 65

बीजापुर – 34 – 307 – 18

कोंडागांव – 87 – 287 – 232

सरगुजा – 223 – 605 – 547

गौरला-पेंड्रा-मरवाही – 75 – 491 – 381

सूरजपुर – 360 – 778 – 670

बस्तर – 100 – 347 – 448

बिलासपुर – 562 – 2131 – 3912

रायगढ़ – 246 – 740 – 1042

सुकमा – 19 – 40 – 33

नारायणपुर – 15 – 220 – 77

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर – 105 – 273 – 326

कांकेर – 156 – 640 – 711

जांजगीर चांपा – 463 – 722 – 1408

कोरबा – 302 – 777 – 2291

सक्ती – 244 – 456 – 836

कवर्धा – 212 – 494 – 1297

बालोद – 169 – 450 – 689

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 174 – 323 – 833

बलरामपुर – 188 – 1513 – 1109

बेमेतरा – 175 – 487 – 963

राजनांदगांव – 190 – 535 – 1800

बलौदाबाजार-भाटापारा – 239 – 611 – 1791

धमतरी – 214 – 450 – 1235

दुर्ग – 528 – 1427 – 3485

मुंगेली – 226 – 975 – 1399

महासमुंद – 227 – 334 – 821

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – 81 – 267 – 676

रायपुर – 829 – 3096 – 7485

कोरिया – 97 – 210 – 455

दंतेवाड़ा – 19 – 407 – 52

गरियाबंद – 77 – 304 – 506

कुल – 6861 – 21698 – 38438

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026