NATIONALभारत

12 राज्यों में SIR- ड्राफ्ट लिस्ट में 13% वोटर घटे, यूपी में 2.89 करोड़ नाम गायब

SIR News: चुनाव आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की। इसके साथ ही 12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म हो गया। वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए 28 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुई मुहिम 2 महीने 11 दिन चली। SIR से पहले इन राज्यों में 50.97 करोड़ मतदाता थे। वैरिफिकेशन के बाद 44.38 करोड़ रह गए। करीब 6.59 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हट गए हैं। यह 12 राज्यों के कुल मतदाताओं का 12.93% है, यानी हर 100 वोटर्स पर करीब 13 नाम कट गए।

मध्य प्रदेश-राजस्थान में लगभग 7.5 प्रतिशत लोगों के नाम कटे हैं, यानी यहां हर 13वां नाम वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है। हालांकि ये फाइनल लिस्ट नहीं है, जिन लोगों के नाम कटे हैं, वे दावे-आपत्तियां कर सकते हैं। फॉर्म 6 या 7 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।

Railway Recruitment 2026: रेलवे में बड़ी भर्ती…10वीं पास के लिए 22 हजार पद, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

जानिए राज्यों में SIR ड्राफ्ट लिस्ट में कितने वोटर कम हुए और चुनाव आयोग की दलीलें क्या हैं…

ड्राफ्ट लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश में काटे गए हैं, यहां हर 100 में से 19 वोटर्स के नाम कटे हैं, वहीं लक्षद्वीप में यह आंकड़ा केवल 3 है। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में हर 100 में से 8, गुजरात में 15, छत्तीसगढ़ में 13 के नाम लिस्ट से हट गए।

1. राजस्थान: 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे

राजस्थान में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 41.85 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 5.48 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 5.06 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।

काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 7.6 है, यानी हर 100 से में लगभग 8 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 41.85 लाख वोटर्स में से 8.75 लाख मृत पाए गए, 3.44 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, तो वहीं 29.6 लाख वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे।

2. उत्तर प्रदेश: 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम काटे गए

उत्तर प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 15.44 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 12.55 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।

काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 18.72 है, यानी हर 100 से में लगभग 19 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 2.89 करोड़ वोटर्स में से 46.23 लाख मृत पाए गए, 25.47 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, तो वहीं 2.17 करोड़ वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे।

3. मध्य प्रदेश: 42.74 लाख वोटर्स के नाम काटे गए

मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 42.74 लाख नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 5.74 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 5.31 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।

काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 7.44 है, यानी हर 100 से में लगभग 7 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 42.74 लाख वोटर्स में से 8.46 लाख मृत पाए गए, 2.77 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, तो वहीं 31.51 लाख वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे।

4. पश्चिम बंगाल: 58.20 लाख वोटर्स के नाम काटे गए

पश्चिम बंगाल में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 58.20 लाख नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 7.66 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 7.08 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।

काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 7.6 है, यानी हर 100 से में लगभग 8 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 58.20 लाख वोटर्स में से 24.17 लाख मृत पाए गए, 1.38 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, तो वहीं 32.65 लाख वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे।

Kapil Sharma Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re release: कपिल शर्मा का जिद्दी अंदाज…12 दिसंबर को पिटी फिल्म को 9 जनवरी को फिर से करेंगे रिलीज

5. गुजरात: 73.73 लाख वोटर्स के नाम काटे गए

गुजरात में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 73.73 लाख नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 5.08 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 4.34 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।

काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 14.52 है, यानी हर 100 से में लगभग 15 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 73.73 लाख वोटर्स में से 18.07 लाख मृत पाए गए, 3.81 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, तो वहीं 51.85 लाख वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे।

6. तमिलनाडु: 97 लाख वोटर्स के नाम काटे गए

तमिलनाडु में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 97 लाख नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 6.41 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 5.44 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।

काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 15.13 है, यानी हर 100 से में लगभग 15 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 97 लाख वोटर्स में से 26.95 लाख मृत पाए गए, 3.34 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, तो वहीं 66.7 लाख वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे।

7. छह राज्यों में लगभग 55 लाख नाम कटे

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अन्य 6 राज्यों में भी बड़ी संख्या में नाम काटे गए हैं। छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ में से 27.34 लाख(12.9%) नाम कटे , अब 1.85 करोड़ वोटर हैं। केरल में 2.78 करोड़ में से 24.08 लाख(8.66%) नाम हटे , ड्राफ्ट में 2.54 करोड़ वोटर बचे।

इधर, गोवा में 11.85 लाख वोटरों में से 1.01 लाख यानी 8.52% नाम कटे। अब वोटर 10.84 लाख रह गए। पुडुचेरी में 10.21 लाख में से 1.03 लाख यानी 10.09% नाम हटे, अब 9.18 लाख वोटर बचे।

उधर, लक्षद्वीप में असर कम रहा। 58 हजार में से 1.6 हजार नाम कटे (2.79%), अब 56.4 हजार वोटर हैं। अंडमान-निकोबार में 3.10 लाख में से 64 हजार नाम हटे (8.66%), अब 2.46 लाख वोटर रह गए।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026