FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Shocking Video: पलक झपकते तेंदुए को निगल गया विशालकाय अजगर, नजारा देख रोम-रोम कांप जाएगा

सोशल मीडिया के जमाने में घर बैठे-बैठे आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं सकते। कई बार तो नजारे इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों के वीडियो शामिल होते हैं। यूजर्स इन वीडियो  को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक तेंदुए और अजगर का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। क्योंकि, एक अजगर ने काफी खतरनाक अंदाज में तेंदुए का शिकार किया है।
https://www.instagram.com/reel/CpEyOokjG_O/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b7a5aaa3-ea07-451d-9313-660aaeef1d03
आमतौर पर तेंदुआ बड़े-बड़े जानवरों का अपना शिकार बना लेता है। कई बार तो रिहायशी इलाके में घुसकर तेंदुआ हाहाकार मचा देता है। लेकिन, एक अजगर ने तेंदुए की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपका रोम-रोम कांप जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं विशालकाय अजगर घास के अंदर छिपकर घात लगाए है। वहीं, एक काला तेंदुआ कहीं से घूमते हुए आ रहा है। जैसे ही तेंदुआ वहां पहुंचता है, अजगर बाहर निकलता है और बिना देरी किए तेंदुए को दबोच लेता है। अजगर जिस तरह तेंदुए पर हमला करता है उसकी एक नहीं चल पाती है। अजगर बुरी तरह से तेंदुए को जकड़ लेता है और फिर जो होता है वो तो काफी भयानक था। 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *