अपराध

हैरान कर देने वाली घटना… महिला ने एक के बाद एक गाड़ियों में लगाई आग, CCTV ने किया पर्दाफाश

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बलिअंता बाजार इलाके में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। देर रात अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस आग में कई कीमती गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

CG News: स्कूली शिक्षकों के बाद अब कॉलेज और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर करेंगे आवारा कुत्तों की निगरानी, उच्च शिक्षा विभाग का नया आदेश

कई गाड़ियों में लगी आग

जानकारी के अनुसार, रात के समय बाजार लगभग बंद था, तभी आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में एक ट्रक, एक बलेनो कार, एक ऑटो, एक मॉडलिंग जीप, एक पिकअप वैन और एक पैसेंजर ऑटो जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आग की ऊंची लपटों और धुएं से आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

आग लगाती दिखी महिला

खबर मिलते ही बलिअंता अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य दुकानों और रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोक लिया गया। इस बीच घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो में एक महिला को ट्रक के पास आग लगाते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है।

कुसमुण्डा खदान मे कार्यरत कमगारों को हो रही समस्याओं पर जल्द होगा आंदोलन :- बी.एल. महंत, अध्यक्ष-एटक, कुसमुण्डा

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फुटेज में देखा जा सकता है कि, महिला पहले ट्रक के केबिन के नीचे की तरफ आग लगाती है और फिर आगे बढ़कर ट्रक के बकेट के पास जाकर दोबारा आग लगाती दिखाई देती है। इसके कुछ ही समय बाद आग तेजी से फैल जाती है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक महिला को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और आग लगाने के पीछे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026