शिवरीनारायण झूला हादसा: लापरवाही पड़ी भारी, संचालक पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चांपा : शिवरीनारायण मेला मैदान में 15 दिवसीय मेला का संचालित किया जा रहा है जिसमें आकाश झूला में दिनांक 10. 02.2026 को लगभग शाम 04:00 बजे आकस्मिक दुर्घटना घटित हुई। घटना के समय झूले में लोग झूला झूल रहे थे तथा कुछ व्यक्ति झूले के पास स्थित टिकट काउंटर के पास तथा झूला झूलने के लिए लाइन से खड़े थे।
क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ अमर सुल्तानिया विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल
इसी दौरान ऊपर से झूले का एक लोहे का चद्दर पार्ट अचानक नीचे गिर गया, जिससे वहां खड़ी भूमिका कश्यप उम्र 23 वर्ष, निवासी मालदा, थाना जैजैपुर के सिर में गंभीर चोट लगने से बिलासपुर रिफर किया गया है, चंद्रकांता कश्यप उम्र 15 वर्ष, निवासी बैहागुडरू हसौद एवं गीताबाई साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी मेऊ, थाना पामगढ़ को साधारण चोंट लगने से पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार हेतु शबरी अस्पताल शिवरीनारायण भेजा गया था।
CG घोटाला: बच्चों के नाम पर लाखों की हेराफेरी, 4 हॉस्टल अधीक्षक सस्पेंड
घटना के तुरंत बाद घायल भूमिका कश्यप की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार हेतु बिलासपुर रिफर किया गया है। मामले में झूला संचालक उमेश गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता निवासी सक्ती के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 56/2026 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।





