Chhattisgarh : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर गंभीर आरोप, नाइट क्लब में शराब परोसने का वीडियो चर्चा में…

रायपुर : राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित नाइट क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां रविवार 5 अप्रैल की देर रात एक पार्टी चल रही थी। पार्टी में आई एक इन्फ्लुएंसर अपने हाथों से लड़कियों को शराब परोसते दिख रही है।
Korba Accident : कटघोरा जेजंरा बायपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत
पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पियानो क्लब का बताया जा रहा है। यहां देर रात तक पार्टी चल रही थी। वायरल वीडियो में क्लब के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक बजता सुनाई दे रहा है। इंफ्लूऐंसर के चारों ओर युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इस पार्टी में मुंबई से बुलाए गए कुछ कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी खड़े हैं, जो पार्टी का हिस्सा बनकर लोगों को ड्रिंक्स परोसते दिखाई दे रहे हैं।
नशे में वकील का हंगामा: तलवार, फरसा और पिस्टल लहराकर फैलाई दहशत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाइट क्लब में जब लेट नाइट पार्टी की जानकारी पुलिस को मिली तो तेलीबांधा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने क्लब प्रबंधन से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।




