1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, धर्मांतरण जांच में पूर्व डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

सरगुजा जिले में धर्मांतरण मामले की जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साल से चल रही रविवार की चंगाई सभाओं के आरोप में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार

  • सरगुजा में धर्मांतरण मामले में ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार

  • नमनाकला में पिछले साल से हर रविवार चंगाई सभाएं

  • सभाओं में बड़ी भीड़ जुटती थी

अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में धर्मांतरण के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला स्थित उनके आवास पर पिछले लगभग एक वर्ष से हर रविवार को चंगाई सभाएं आयोजित की जा रही थीं। इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते थे।

CG Transfer Breaking: प्रमोशन के बाद पुलिस अफसरों की नई पोस्टिंग, कई जिलों के ASP बदले, पूरी लिस्ट जारी

हिंदू संगठनों का आरोप और पुलिसिया कार्रवाई
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि इन सभाओं के माध्यम से हिंदू समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 26 जनवरी को चंगाई सभा की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया गया कि सभा में करीब 50 से 60 लोग मौजूद थे और चार से पांच लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कथित तौर पर, आयोजकों ने पुलिस को सभा स्थल के भीतर प्रवेश करने से रोका और पहचान पत्र व कार्रवाई से संबंधित आदेश दिखाने की मांग की। इस दौरान आयोजकों ने एक रजिस्टर भी प्रस्तुत किया, जिसमें सभा में शामिल लोगों के नाम और हस्ताक्षर दर्ज थे। पुलिस ने रजिस्टर जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि चंगाई सभा के आयोजन के लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी।

अरविंद केजरीवाल को भेजा पत्र, कारण नहीं बताया – AAP छत्तीसगढ़ अध्यक्ष गोपाल साहू ने दिया इस्तीफा

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
हिंदू संगठनों से जुड़े रोशन तिवारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ओमेगा टोप्पो और अन्य के खिलाफ धारा 270, 299 बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद ओमेगा टोप्पो थाने से निकलकर फरार हो गई थीं। बाद में उनके घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 66 वर्षीय ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026