कोरबा में SBI चीफ मैनेजर के घर चोरी, 5 लाख रुपये और जेवरात ले उड़े चोर

-
कोरबा में SBI चीफ मैनेजर के घर चोरी, खिड़की तोड़कर चोर घुसे
-
5 लाख रुपये और कीमती जेवरात चोरी, चोर फरार
-
घटना दादर खुर्द मार्ग, मानिकपुरी थाना क्षेत्र में हुई
कोरबा : एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर चोरी का मामला सामने आया है. चीफ मैनेजर अपने परिवार के साथ रायपुर आए थे. इधर चोरों ने सूने मकान में खिड़की तोड़कर प्रवेश किया. चोरों ने घर में रखे 5 लाख रुपए की कीमती जेवर पर हाथ साफ किया और फरार हो गए. घटना मानिकपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द मार्ग की है.
Bastar Pandum 2026 : CM साय ने बताया महापर्व से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान
जानकारी के मुताबिक, राजू मोदी एसबीआई बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर पदस्थ है. वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ जमीन लेने के बाद रजिस्ट्री कराने गया रायपुर आए थे. देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे. घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था. बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी. जिससे चोरी की आशंका हुई. उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी.
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे. घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था. बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी. जिससे चोरी की आशंका हुई. उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी.





