FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Sarkari Naukri 2023: संगणक पद पर 583 रिक्तियां, जल्द करें अप्लाई, जानें भर्ती की पूरी जानकारी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संगणक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. बोर्ड ने उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है. आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान आरएसएमएसएसबी संगणक भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 अगस्त तक भरे जाएंगे.

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग राजस्थान में संगणक के कुल 583 पदों को भरा जाएगा. इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 512 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 71 पद शामिल हैं.

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग राजस्थान में संगणक के कुल 583 पदों को भरा जाएगा. इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 512 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 71 पद शामिल हैं.

उम्र सीमा

संगणक पद के लिए उम्मीदवार का उम्र 1 जनवरी 2024 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपर आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगा.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, बीसी (क्रीमी लेयर) और ईबीसी (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है. बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *