भाजपा सदस्यता अभियान में बेहतरीन कार्य के लिए संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव हुईं सम्मानित
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता गबेल व रामकुमार गबेल ने इसे प्रेरणादाई बताते हुए दी अपनी बधाई

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर : सक्ती भाजपा सदस्यता अभियान में बेहतरीन कार्य के लिए बहु रानी श्रीमती संयोगिता- युद्धवीर सिंह जूदेव को पार्टी ने उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान व सदस्यता गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के हाथों प्राप्त हुआ है।
उन्हें यह सम्मान पार्टी के प्रति उनकी गहन निष्ठा, सघन जनसम्पर्क, संगठन विस्तार तथा उसकी मजबूती तथा पार्टी के प्रति समर्पण भाव के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले की चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रहीं स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की धर्मपत्नी तथा स्व. दिलीप सिंह जूदेव की बहु श्रीमती संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव ने पार्टी द्वारा चलाई गई सदस्यता अभियान में बेहद सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिले में सर्वाधिक 8372लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाया था।
पार्टी ने उनके समर्पण से किए कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया है। इधर श्रीमती जूदेव के इस सम्मान को पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल व उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता गबेल ने प्रेरणादाई उपलब्धि बताते हुए उन्हें अपनी बधाई दी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने बहुरानी श्रीमती संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव के इस उपलब्धि को सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादाई कहा है।





