बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और उद्योगपति संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सोमवार को यानी मौत से सिर्फ तीन दिन पहले एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें लिखा था, ‘धरती पर आपका समय सीमित है।’ ऑटो कंपोनेंट फर्म सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की मौत इस विचार के सामने आने के ठीक तीन दिन बाद हुई। 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय की मौत की खबर तेजी से फैल गई, बॉलीवुड से कई सितारे करिश्मा कपूर के घर पहुंचे। कई नामी हस्तियों ने संजय के निधन पर शोक जाहिर किया। एक ओर उनके पुराने पोस्ट चर्चा में थे तो दूसरी ओर खुलासा हुआ कि हार्ट अटैक आने से पहले उनके मुंह में मक्खी घुस गई थी।
एएनआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जब संजय कपूर पोलो खेल रहे थे तभी उनके मुंह में मक्खी चली गई। इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वो बेचैन हो उठे। दम घुटने के बाद ही संजय कपूर को हार्ट अटैक आया, इससे पहले कि कुछ किया जा सकता उनकी मौत हो गई। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि आखिरी दफा संजय ने क्या कहा था। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर के अंतिम शब्द क्या थे, इस बारे में उनके करीबी ने बताया है। पोलो मैच में मौजूद लोगों ने कथित तौर पर संजय कपूर को यह कहते हुए सुना, ‘मैंने कुछ निगल लिया है,’ जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि पोलो खेलते समय गलती से कोई कीड़ा उनके मुंह में चला गया।
बता दें, इस मामले की पुष्टि उनके दोस्त और व्यावसायिक सहयोगी सुहेल सेठ ने की। उन्होंने एएनआई को बताया, ‘इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मक्खी निगलने के बाद संजय की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।’ संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। इस बारे में उनके ससुर ने जानकारी साझा की है। ये भी कहा जा रहा है कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है क्योंकि उनके पास अमेरिकी नागरिकता थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
मौत को गले लगाने से पहले Sanjay Kapoor ने कहे सिर्फ 5 शब्द, हार्ट अटैक से पहले Karisma के Ex के साथ हुआ था कुछ ऐसा
परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल है। इसके पीछे की वजह ये है कि संजय एक अमेरिकी नागरिक थे, जिनका निधन यूके में हुआ था, जिसके कारण उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाने से पहले एक लंबी कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता है।’ बता दें, संजय कपूर ने तीन बार शादी की और उनके तीन बच्चे थे। करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थीं। उनसे शादी करने से पहले संजय कपूर ने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। साल 2017 में उन्होंने अपनी दोस्त प्रिया सचदेव के साथ तीसरी बार शादी की। प्रिया पहले से मैरिड थीं और पहले पति से उन्हें भी एक बेटी थी, जिसे बाद में संजय ने अपना लिया था।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026