FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Salman Khan की इस करीबी का हुआ निधन, जानें देर रात सोशल मीडिया पर किसे दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे और अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, सलमान खान ने एक महिला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है, लेकिन लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि ये महिला कौन है और भाईजान से इसका क्या रिश्ता है। सलमान खान के इस पोस्ट को देखकर फैंस के मन में सवालों की बाढ़ सी आ गई है।

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे है। भाईजान अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन बीती देर रात एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर नेटिजन्स ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, देर रात सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक महिला की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अब सवाल उठता है कि क्या सलमान के परिवार में किसी का निधन हुआ है? यह महिला कौन है? सलमान खान के साथ उनका क्या रिश्ता है? ऐसे सवाल फैंस इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CrwFn27oGeW/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ec44acd5-4b12-4d51-93b5-addf432676c7

सलमान खान ने महिला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी प्यारी अद्दू, जब मैं बड़ा हो रहा थी तब आपने मुझे जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए शुक्रिया। आपके लिए ढेर सारा प्यार, रेस्ट इन पीस माय डियर अद्दू। सलमान खान के कैप्शन को पढ़कर साफ है कि भाईजान की अद्दू ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और उनके जाने से एक्टर को काफी दुख हो रहा है। सलमान खान के फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि अद्दू कौन है? ऐसे में एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसी ने बताया कि अद्दू सलमान खान की नैनी थी। तो किसी ने कहा कि अद्दू सलमान खान की केयर टेकर थीं। जानकारी के लिए बता दें कि इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि अद्दू सलमान खान की ये क्या लगती हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *