FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

IML 2025: सचिन तेंदुलकर की टीम ने रायपुर में वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराया, जीता IML 2025 का खिताब

IML 2025: इंडिया मास्टर्स ने क्रिकेट के स्वर्णिम युग के जादू को फिर से जगाने वाले रोमांचक फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को छह विकेट से हराकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 के पहले संस्करण का खिताब जीता। दिग्गज सचिन तेंदुलकर की अगुआई में इंडिया मास्टर्स ने रविवार को रायपुर के एसवीएनएस इंटरनेशनल स्टेडियम में करीब 50,000 प्रशंसकों की मौजूदगी में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज मास्टर्स टीम को हराया। पुरानी यादों, स्किल और खेल की अमर भावना पर आधारित इस टूर्नामेंट में सपनों के मुकाबले देखने को मिले और दो क्रिकेट महाशक्तियों – इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था।

Korba Crime News : थकने की वजह से खाना नहीं बना पाई पत्नी, पति ने उतारा मौत के घाट

इंडिया मास्टर्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को 148/7 के स्कोर पर रोक दिया था और फिर मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर (25) और अंबाती रायुडू (74) की 67 रनों की साझेदारी ने लक्ष्य का पीछा करने की दिशा तय की। इंडिया मास्टर्स ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया, क्योंकि तेंदुलकर और रायुडू ने खचाखच भरे स्टेडियम में कुछ पुराने स्ट्रोक्स खेले। तेंदुलकर ने जहां शानदार खेल दिखाया और अपने खास कवर ड्राइव तथा फ्लिक से मैदान को हिला दिया। वहीं, रायुडू ने आक्रामक रुख अपनाया और वेस्टइंडीज मास्टर्स की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया। 51 वर्षीय स्टार ने 18 गेंदों की अपनी पारी के दौरान दो चौके और एक छक्का लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन टीनो बेस्ट की एक तेज गेंद ने उनकी पारी को खत्म कर दिया, जिससे दर्शकों का उत्साह कुछ देर के लिए शांत हो गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026