internationalWorld

Russia-Ukraine War Update : रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा मोड़, रूस ने किया युद्धविराम का ऐलान, पुतिन ने खुद किया ऐलान; जानें वजह

Russia-Ukraine War Update : रूस और यूक्रेन के बीच 4 साल से अधिक समय से चल रहा युद्ध फिलहाल थम गया है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अचानक युद्धविराम की घोषणा कर दी है। क्रेमलिन के इस कदम का लोग स्वागत कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा दिल दिखाते हुए खुद ही यूक्रेन के साथ युद्ध विराम का ऐलान किया है। हालांकि यह युद्ध विराम स्थाई नहीं है, बल्कि 32 घंटे के लिए है।

IPL 2026 Points Table: जीत-हार के उतार-चढ़ाव से बदला पूरा समीकरण, सभी 10 टीमों की स्थिति में बड़ा उलटफेर

पुतिन यूक्रेन में क्यों की युद्ध विराम की घोषणा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वयं बृहस्पतिवार को यूक्रेन में युद्ध विराम का ऐलान किया। उन्होंने यह घोषणा ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ सप्ताहांत के दौरान की। इसके तहत अगले 32 घंटे के लिए युद्धविराम का ऐलान किया गया है। इस दौरान रूस यूक्रेन पर कोई भी हमला नहीं करेगा। पुतिन ने अपनी सेना को यह निर्देश दे दिया है।

पुतिन ने माना जेलेंस्की का आह्वान

पुतिन ने 32 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा तब की, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ के मौके पर कुछ समय के लिए शत्रुता को रोकने का आह्वान किया था। जेलेंस्की की इस अपील के बाद’क्रेमलिन’ (रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) द्वारा जारी पुतिन के आदेश में रूसी सेनाओं को स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम चार बजे से रविवार शाम तक यूक्रेन में युद्धविराम का पालन करने को कहा गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति  जेलेंस्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में युद्ध विराम के इस प्रस्ताव को रखा था। जेलेंस्की की मांग थी कि दोनों पक्ष छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद कर दें।

कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 8 वाहनों से 5800 लीटर डीजल जप्त

युद्धविराम के बाद भी छिटपुट घटनाएं जारी

जेलेंस्की ने रूस को युद्ध विराम का यह प्रस्ताव दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे अमेरिका के माध्यम से दिया था। इसके बाद पुतिन ने पिछले ईस्टर पर एकतरफा 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की, लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया। युद्धविराम की घोषणा करते हुए क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ”इस अवधि के दौरान सभी सीमाओं पर शत्रुता पर रोक के आदेश जारी किए गए हैं”। साथ ही यह भी कहा गया है कि ”सैनिकों को दुश्मन द्वारा किसी भी संभावित उकसावे और आक्रामक कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा”। आदेश में कहा गया है, ”हमें उम्मीद है कि यूक्रेनी पक्ष रूसी संघ के उदाहरण का अनुसरण करेगा।”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026