Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

RTO Cyber Fraud Alert: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा है ई-चालान के नाम पर ठगी, केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें भुगतान

RTO Cyber Fraud Alert: छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। परिवहन विभाग के अनुसार ठग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जैसी नकली साइट बनाकर लोगों के मोबाइल पर चालान के नाम पर धमकाने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक करते ही लोगों की निजी जानकारी और बैंक से पैसे चुरा लिए जा रहे हैं।

Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने बनाया नया कीर्तिमान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनीं सबसे बड़ी रिकॉर्ड तोड़ क्वीन

इसी कारण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर, लिंक या ऐप पर भरोसा न करें और ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश पर क्लिक करने से बचें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक ई-चालान की जानकारी और भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही किया जाता है। वेबसाइट खोलने के बाद ‘Pay Online’ विकल्प चुनकर चालान नंबर और कैप्चा दर्ज करना होता है। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरने के बाद चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है और सुरक्षित तरीके से भुगतान किया जा सकता है।

Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश में जेम्स के कॉन्सर्ट के दौरान भारी हंगामा, मंच पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 20 लोग हुए घायल

परिवहन विभाग ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस या विभाग द्वारा जारी किसी भी ई-चालान की सूचना केवल आधिकारिक पोर्टल से ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। किसी निजी मोबाइल नंबर, थर्ड पार्टी लिंक या ऐप के माध्यम से भेजी गई जानकारी पूरी तरह फर्जी हो सकती है। विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें, अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें और यदि किसी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऐप की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026